नई दिल्ली, नवम्बर 17 -- केट मिडलटन के कपड़ों की बात हो, तो उनका हर लुक लोगों का ध्यान खींच लेता है। कभी वह खूबसूरत गाउन में नजर आती हैं, तो कभी अपने सिंपल और क्लासी फॉर्मल लुक से लोगों को इम्प्रेस कर देती हैं। लेकिन इस बार मुंबई में उनका अंदाज थोड़ा अलग था। अर्थशॉट प्राइज अवॉर्ड्स के लिए केट ने लाल रंग की अनारकली ड्रेस पहनी, जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही थीं। उनके इस आउटफिट में लाल और हरे रंग का कॉम्बिनेशन काफी अच्छा लग रहा था। खास बात यह थी कि अनारकली पर भारतीय कारीगरी का काम किया गया था। वहीं, प्रिंस विलियम भी डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के बंदगले में नजर आए।लाल अनारकली में छाया केट का देसी लुक केट ने इस मौके पर डिजाइनर महिमा महाजन की लाल रंग की अनारकली पहनी थी। फुल लेंथ इस अनारकली पर छोटे-छोटे गोल्डन मोटिफ्स बने थे। इसका ऊपरी हिस्सा फिटेड थ...