गिरडीह, मार्च 23 -- सरिया, प्रतिनिधि। सरिया के बागोडीह पंचायत के लालोकोनी के दलितों ने सरिया थाना में आवेदन देकर अपनी जमीन एवं जान की सुरक्षा की गुहार लगाई है।थाना को दिए आवेदन में जगदीश रविदास ने बताया है कि गांव में मेरे पिता सुकर चमार, चाचा शुक्र चमार, विष्णु चमार, तुलो चमार सभी के पिता चमन चमार के नाम से जमींदारी हुकूमनामा द्वारा मौजा बागोडीह थाना 38 खाता 111 प्लॉट 705 में रकवा एक एकड़ 16 डिसमिल जमीन हासिल है। जिस पर हमलोग बरसों से जोत आबाद करते आ रहे हैं।22 मार्च को उस जमीन की चहारदीवारी के लिए ट्रैक्टर से ईट गिरा रहा था। इसी दौरान छत्रबाद निवासी शंकर सिंह एवं उनकी पत्नी मीरा सिंह पहुंच गए और ट्रैक्टर ड्राइवर का कॉलर पकड़ लिया फिर मुझे तलवार दिखाकर मारने की धमकी दी। इसी बीच मेरे परिवार के लोग पहुंच गए। इनलोगों ने शंकर सिंह उर्फ अभिनं...