लालू व अन्य के खिलाफ सुनवाई टली
नई दिल्ली, सितम्बर 7 -- आईआरसीटीसी से जुड़े लारा प्रोजेक्ट धनशोधन मामले में राजद प्रमुख और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव समेत अन्य आरोपियों के खिलाफ आरोप तय करने पर अदालत ने सोमवार को फैसला टाल दिया। विशेष जज विशाल गोगने की अदालत ने मामले की सुनवाई 10 सितंबर तक के लिए स्थगित कर दी। जज का तबादला राउज एवेन्यू अदालत से द्वारका जिला अदालत में अतिरिक्त मुख्य न्यायाधीश (परिवार अदालत) के पद पर हो चुका है। अदालत के कर्मचारियों ने बताया कि इसी वजह से सोमवार को मामले की सुनवाई नहीं हो सकी और इसे 10 सितंबर तक टाल दिया गया। यह मामला रेलवे मंत्री के रूप में लालू प्रसाद यादव के कार्यकाल के दौरान आईआरसीटीसी के दो होटलों के संचालन का ठेका एक निजी कंपनी को दिए जाने में कथित अनियमितताओं से जुड़ा है। इस मामले से जुड़े सीबीआई के केस में अदालत न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.