लालू-राबड़ी के घर इस साल भी छठ पूजा नहीं; बोले- छठी मैया को प्रणाम, पटना में पूरा परिवार है
नई दिल्ली, नवम्बर 15 -- बिहार में लोक आस्था का महापर्व छठ पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है। इस बीच राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) प्रमुख लालू प्रसाद यादव और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के परिवार में इस बार भी छठ पूजा का आयोजन नहीं हो रहा है। खास बात यह है कि परिवार के सभी सदस्य पटना में ही मौजूद हैं, लेकिन राबड़ी देवी के छठ व्रत नहीं करने के कारण उनके आवास पर इस बार भी पारंपरिक आयोजन नहीं होगा। पिछले कई वर्षों से लालू-राबड़ी परिवार में छठ पूजा नहीं मनाई जा रही है। हालांकि, आरजेडी प्रमुख लालू यादव ने छठ महापर्व के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा, "सभी लोगों को छठ की बधाई। सभी लोग धूमधाम से छठ मनाइए। छठी मैया को प्रणाम।" लालू के इस संदेश के बीच उनके आवास पर छठ की पुरानी रौनक और चहल-पहल की कमी एक बार फिर चर्च...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.