लालू-राबड़ी का शुक्रिया अदा करें नंद किशोर राम, मंत्री के दलित वाले बयान पर रोहिणी आचार्या
पटना, जून 1 -- पटना का 10 सर्कुलर रोड यानी बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी का घर इस वक्त सियासी चर्चा का विषय बना हुआ है। आवाास खाली करने का नोटिस मिलने के बावजूद राबड़ी देवी घर खाली करने को तैयार नहीं है और इसपर सत्ता पक्ष और विपक्ष आमने-सामने है। यह बंगला बिहार सरकार के डेयरी, मत्स्य एवं पशु संसाधन मंत्री नंद किशोर राम को आवंटित कर दिया गया है और मंत्री ने हाल ही में कहा था कि उनका दलित होना ही अभिशाप बन गया है और शायद इसलिए राबड़ी देवी ने आवास खाली करने से इनकार कर दिया है। अब राबड़ी देवी की बेटी रोहिणी आचार्या ने सम्राट चौधरी सरकार के मंत्री को जवाब दिया है। रोहिणी ने बीजेपी को दलित विरोधी बताया है। एक्स पर रोहिणी आचार्य ने लिखा, 'दलित विरोध तो भाजपा की उत्पत्ति के मूल में है ..दलित विरोध , दलितों के प्रति घृणा , द्वेष, भेदभाव ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.