पटना, मार्च 26 -- राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद, पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी और पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष सह नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव ने देशवासियों और बिहारवासियों को रामनवमी की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। नेताओं ने कहा कि आइए, मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम के सत्य, त्याग, करुणा, न्याय, दयालुता कर्तव्यपरायणता और विनम्रता जैसे उच्च आदर्शों को आत्मसात कर समाज में शांति, सद्भाव, खुशहाली और भाईचारे को प्रोत्साहित करें। प्रदेश राजद अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल, जगदानंद सिंह, उदय नारायण चौधरी, अब्दुल बारी सिद्दीकी, अली अशरफ फातमी, डॉ. कांति सिंह, जयप्रकाश नारायण यादव, भोला यादव, सैयद फैसल अली, बिनु यादव, प्रो. मनोज कुमार झा, सुरेंद्र प्रसाद यादव, संजय यादव, डॉ. सुनील कुमार सिंह, कार्तिकेय सिंह, अशोक कुमार सिंह, ड...