पटना, मई 29 -- राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के प्रमुख लालू प्रसाद यादव शुक्रवार को सिंगापुर रवाना हो गए। वहां वे अपनी बेटी रोहिणी आचार्या के घर रुकेंगे। कुछ दिन उनके सिंगापुर में रहने की बात कही जा रही है। लालू का सिंगापुर में किडनी ट्रांसप्लांट हुआ था। रोहिणी ने ही उन्हें किडनी दी थी। बताया जा रहा है कि किडनी ट्रांसप्लांट के बाद लालू नियमित हेल्थ चेकअप कराने सिंगापुर में गए हैं। दो दिन पहले लालू के पोते एवं तेजस्वी यादव के बेटे इराज की बर्थडे पार्टी में पूरा परिवार जुटा था, मगर रोहिणी आचार्या नहीं आई थीं। सीबीआई की विशेष अदालत ने लालू यादव के विदेश जाने के लिए पासपोर्ट रिलीज करने की अनुमति दी थी। गाजियाबाद में पोते इराज के जन्मदिन में शामिल होने के बाद वे दिल्ली से ही शुक्रवार को सिंगापुर के लिए रवाना हो गए। चारा घोटाले में सजायाफ्ता लालू अभी...