लालू यादव ने नीतीश के संजय को बताया नौसिखिया, कहा- फरक्का बैराज का खतरा हमने भांप लिया था
पटना, अगस्त 22 -- राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाइटेड (JDU) के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा को नौसिखिया बता दिया है। उन्होंने संजय झा का नाम लिए बिना कहा कि वह बिना इतिहास और भूगोल जाने फरक्का जल संधि पर बोल रहे हैं। आरजेडी सुप्रीमो ने कहा कि पश्चिम बंगाल में गंगा नदी पर बने फरक्का बैराज से बिहार को होने वाला खतरा और नुकसान हमने पहले ही भांप लिया था। तभी संसद और राज्य में आरजेडी की सरकार के दौरान हर मंच पर उन्होंने फरक्का बैराज का कड़ा विरोध किया। पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव ने शनिवार को जारी सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए जेडीयू पर जमकर निशाना साधा। जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष को आड़े हाथों लेते हुए लालू ने दावा किया कि नीतीश ने संसद में कभी भी फरक्का बैराज के मुद्दे पर कभी एक शब्द नहीं ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.