लालू यादव ने ठुकराया शिवचंद्र राम का इस्तीफा, MLC नहीं बनाने पर खूब रोए थे RJD के दलित नेता
पटना, जून 9 -- बिहार विधान परिषद चुनाव में एमएलसी कैंडिडेट नहीं बनाने पर रोने वाले राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के दलित नेता शिवचंद्र राम का इस्तीफा पार्टी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने ठुकरा दिया है। एक दिन पहले मीडिया के सामने उन्होंने इस्तीफे का ऐलान किया था और फूट-फूटकर रोए थे। पार्टी ने सुनील सिंह को एमएलसी कैंडिडेट बनाया है। अब आरजेडी की ओर से कहा गया है कि शिवचंद्र का इस्तीफा लालू ने नामंजूर कर दिया है, वे पहले की तरह पार्टी के पद पर बने रहेंगे। आरजेडी के मुख्य प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव ने मंगलवार को यह जानकारी की। उन्होंने कहा कि शिवचंद्र राम ने सोमवार को कुछ प्रतिक्रिया दी और उसके बाद पार्टी के पदों से इस्तीफा दे दिया था। फिर रात में आरजेडी के मुख्य सचेतक सर्वजीत पासवान और अन्य नेता उनके पास गए। उन्होंने शिवचंद्र से विस्तार से चर्चा की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.