एक संवाददाता, मई 31 -- मुंडेश्वरी धाम: बिहार के कैमूर जिले में शिलान्यास किए जाने के 17 वर्षों बाद भी अतिप्राचीन मुंडेश्वरी मंदिर रेल सेवा से नहीं जुड़ सका है। जबकि यहां दर्शन-पूजन करने के लिए बिहार, झारखंड, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों के श्रद्धालु आते हैं। इस रेल सेवा का निर्माण करा दिए जाने से कैमूर, बक्सर, भोजपुर और रोहतास जिले के यात्रियों की भी राह आसान हो जाएगी। कैमूर के आठ प्रखंड आज भी रेल सेवा से वंचित हैं और वहां के लोगों को रेल से यात्रा करने के लिए मोहनियां, दुर्गावती, कुदरा स्टेशन जाना पड़ता है। ओमप्रकाश पांडे और मुकुल राय ने बताया कि तत्कालीन रेल मंत्री लालू प्रसाद ने 14 दिसंबर 2008 को मोहनियां में आरा-मुंडेश्वरी रेललाइन का शिलान्यास किया था। करीब 147 किमी. लंबी इस रेललाइन में 197 छोटे-बड़े पुल और 13 रेलवे स्टेशन ...