लालू यादव के रास्ते पर चले अखिलेश यादव, महिलाओं के लिए हर महीने दो स्पेशल छुट्टी का वादा
लखनऊ, अगस्त 26 -- समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव यूपी चुनाव के मद्देनजर आरजेडी चीफ लालू यादव के रास्ते पर निकल पड़े हैं। लालू के महिलाओं को 2 दिन की पीरियड लीव देने के 34 साल पुराने फैसले को सपा ने अपनी स्त्री सम्मान समृद्धि योजना में शामिल किया है। जिसके तहत महिलाओं को हर महीने दो दिन का आकस्मिक अवकाश अनिवार्य रूप से दिया जाएगा। यह सुविधा सरकारी के साथ-साथ निजी कार्यालयों में काम करने वाली महिलाओं को भी मिलेगी। पार्टी ने सत्ता में आने पर हर महिला को हर साल 40 हजार रुपये देने का वादा किया है। इसके साथ ही महिलाओं को बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा देने की घोषणा की गई है।बिहार में सबसे पहले लागू हुई 2 दिन पीरियड लीव आपको बता दें बिहार देश का ऐसा पहला राज्य है। जहां साल 1992 में ही सरकारी महिला कर्मचारियों को हर महीने 2 दिन की विशेष ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.