सोनभद्र, जून 11 -- ओबरा। भारतीय अहिंसा सेवा संस्थान ने जननायक लालू प्रसाद यादव के जन्मदिवस पर गुरुवार को एक अनूठी और मानवीय पहल की शुरुआत की। इस वर्ष भीषण गर्मी को देखते हुए संस्थान ने इस दिन को सामाजिक समरसता दिवस के रूप में मनाया गया। संस्थान के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जरूरतमंद भाई-बहनों के बीच जाकर चिलचिलाती धूप से बचाव के लिए छाता और पैरों की सुरक्षा के लिए हवाई चप्पल का वितरण किया। संस्थान के अध्यक्ष विजय शंकर यादव ने कहा कि जननायक लालू प्रसाद यादव का पूरा जीवन शोषितों, वंचितों और समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के अधिकारों की लड़ाई में बीता है। यह भी पढ़ें- लालू यादव के जन्मदिन पर वितरित किया छाता ऐसे महापुरुष का जन्मदिन मनाने का इससे बेहतर तरीका नहीं हो सकता। इस मौके पर अमर नाथ, छोटू चौधरी, वीरेंद्र शर्मा, अफजाल अहमद,र...