लालू यादव के जन्मदिन पर बांटी गई मिठाइयां, दीर्घायु की कामना
सासाराम, जून 11 -- परसथुआ, एक संवाददाता। राष्ट्रीय जनता दल के संस्थापक एवं वरिष्ठ नेता लालू प्रसाद यादव के 79वें जन्मदिन के अवसर पर गुरुवार को क्षेत्र में विभिन्न संगठनों और समर्थकों ने उत्साहपूर्वक कार्यक्रम आयोजित किए। इस दौरान मिठाइयां बांटी गईं और उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की गई। राजद की क्षेत्रीय इकाई के कार्यकर्ताओं ने मिठाई वितरित कर खुशी का इजहार किया तथा उनके नेतृत्व और सामाजिक योगदान को याद किया। वहीं जननायक कर्पूरी ठाकुर एकता मंच द्वारा प्रार्थना सभा आयोजित कर उनकी आयु 100 वर्ष होने की कामना की गई। नव युवक मंगल दल के युवाओं ने भी गरीबों के मसीहा के रूप में उन्हें याद करते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं लंबी उम्र की मंगलकामना की। यह भी पढ़ें- 79 वें जन्मदिन पर केक काटकर की लालू प्रसाद के दीर्घायु होने की कामना मौके पर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.