लालू यादव की तबीयत बिगड़ी, पटना के IGIMS में भर्ती; अस्पताल में दो घंटे हुई जांच
मुख्य संवाददाता, जुलाई 17 -- बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की शुक्रवार को अचानक तबीयत बिगड़ गई। उन्हें पटना के इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान (IGIMS) में भर्ती कराया गया है। फिलहाल डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है। लालू की पत्नी एवं पूर्व सीएम राबड़ी देवी और बेटी सह आरजेडी सांसद मीसा भारती भी अस्पताल में मौजूद रहीं। बताया जा रहा है कि लालू यादव शुक्रवार शाम को आंखों की जांच के लिए आईजीआईएमएस पहुंचे थे। चक्षु संस्थान में उनकी आखों की जांच की गई। इसी बीच उनके ब्लड प्रेशर (बीपी) में उतार चढ़ाव होने लगा। इसके बाद उन्हें कार्डियोलॉजी विभाग ले जाया गया। वहां उनकी ईसीजी की गई।दो घंटे तक हुई लालू की स्वास्थ्य जांच लालू यादव की पूरी जांच की गई। ईसीजी कराने के बाद एहतियात के तौर पर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.