लालू प्रसाद यादव ने बांकीपुर उपचुनाव में निर्दलीय ठोकी ताल, कुल 422 मतदान केंद्र
प्रधान संवाददाता, जुलाई 9 -- बांकीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए लगभग सभी राजनीतिक दलों ने अपनी कमर कस ली है। इस बीच सारण जिले के मढ़ौरा स्थित जादो रहीपुर गांव के निवासी लालू प्रसाद यादव बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में लड़ेंगे। 47 वर्षीय लालू प्रसाद यादव ने बुधवार को निर्दलीय उम्मीवार के रूप में नामांकन दाखिल किया। उनपर कोई आपराधिक मामला दर्ज नहीं है और उनके पास कुल नकद एक लाख रुपये और पत्नी के पास 50 हजार है। किसी का कोई कर्ज अथवा देनदारी नहीं है। एक अल्टो कार और तीन बीघा पुश्तैनी जमीन है। बुधवार को एक अन्य उम्मीदवार निरंजन कुमार आचार्य ने राइट टू रिकॉल पार्टी से पर्चा दाखिल किया। पटना स्टेशन रोड निवासी निरंजन के पास 50 हजार नकद और बैंक में 50 हजार रुपये जमा हैं। पत्नी के पास कोई राशि नहीं है।चुनाव के लिए कुल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.