लालू प्रसाद का पासपोर्ट रिलीज, जाएंगे सिंगापुर
रांची, मई 22 -- रांची, संवाददाता। चारा घोटाले में सजायाफ्ता लालू प्रसाद का पासपोर्ट अदालत ने रिलीज करने की अनुमति प्रदान कर दी है। सीबीआई के विशेष न्यायाधीश एके तिवारी की अदालत ने यह अनुमति प्रदान की, ताकि वह जून के पहले सप्ताह में रूटीन मेडिकल चेकअप के लिए सिंगापुर जा सकें। लालू प्रसाद यादव ने अदालत में आवेदन दाखिल कर पासपोर्ट रिलीज करने की मांग की थी। आवेदन में बताया गया कि उन्हें नियमित स्वास्थ्य जांच के लिए सिंगापुर जाना है। सुनवाई के बाद अदालत ने पासपोर्ट रिलीज करने का आदेश दिया। बताया गया कि इससे पहले भी अदालत ने उन्हें किडनी ट्रांसप्लांट और रूटीन चेकअप के लिए विदेश यात्रा की अनुमति दी थी। यह भी पढ़ें- IRCTC घोटाले में फिर टला फैसला, 9 जून को सुनवाई, लालू-राबड़ी, तेजस्वी आरोपी हैं दिसंबर 2022 में सिंगापुर के माउंट एलिज़ाबेथ अस्पताल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.