लालू प्रसाद का जन्मदिन सद्भावना दिवस के रूप में मनाया गया
भागलपुर, जून 11 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। अलीगंज स्थित राष्ट्रीय जनता दल के प्रधान कार्यालय में राजद अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव का 79वां जन्मदिन सद्भावना दिवस के रूप में मनाया गया। प्रधान महासचिव विश्वजीत कुशवाहा की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में नेताओं ने केक काटकर और मिठाइयां बांटकर उनके दीर्घायु होने की कामना की। मौके पर बाल श्रमिक आयोग के पूर्व अध्यक्ष डॉ. चक्रपाणि हिमांशु ने कहा, लालू प्रसाद व्यक्ति नहीं, एक विचार हैं। मौके पर जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर यादव, नगर अध्यक्ष मो. शहाबुद्दीन आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- केक काटकर मनाया गया लालू प्रसाद का 79 वां जन्मदिन यह भी पढ़ें- राजद कार्यालय में लालू प्रसाद का 79वां जन्मदिन मना यह भी पढ़ें- लालू यादव के जन्मदिन पर बांटी गई मिठाइयां, दीर्घायु की कामना
हिंदी हिन्दुस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.