आरा, मई 14 -- बिहार विधान परिषद एमएलसी उपचुनाव में नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाइटेड (JDU) अपने ही एक बागी की वजह से हार गई। भोजपुर बक्सर स्थानीय प्राधिकार सीट पर राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के प्रत्याशी सोनू राय ने जेडीयू के कन्हैया प्रसाद को मात देकर लालटेन जला दिया। आरजेडी के सोनू और जेडीयू के कन्हैया के बीच जीत-हार का अंतर 354 रहा। जबकि जेडीयू से बगावत कर निर्दलीय मैदान में उतरे मनोज कुमार उपाध्याय ने 636 वोट काट दिए, जिससे एनडीए को नुकसान झेलना पड़ा। दूसरी ओर, लालू प्रसाद यादव के नाम के एक और निर्दलीय प्रत्याशी ने भी आरजेडी के 30 वोट काटे लेकिन सोनू राय ने बढ़त हासिल करते हुए जीत दर्ज कर ली। भोजपुर-बक्सर एमएलसी सीट पर उपचुनाव के लिए 12 मई को वोटिंग हुई थी। इसके नतीजे गुरुवार को घोषित किए गए। पहली वरीयता के मतों की गिनती में आरजेडी क...