हिन्दुस्तान ब्यूरो, जुलाई 16 -- राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी के पार्टी से इस्तीफे से बिहार में सियासत गर्मा गई है। मृत्युंजय आरजेडी के प्रमुख ब्राह्मण चेहरा हैं। उन्होंने पार्टी में सम्मान नहीं मिलने की बात कहकर प्रदेश नेतृत्व के सामने अपनी नाराजगी जताई है। गुरुवार शाम को वे पार्टी प्रवक्ता पद से अपना इस्तीफा लेकर प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल के पास पहुंच गए। हालांकि प्रदेश अध्यक्ष ने आरजेडी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी यादव के विदेश से लौटने तक इंतजार करने को कहा है। मृत्युंजय ने इस्तीफे के पीछे की पूरी वजह सार्वजनिक नहीं की है। मगर वे किस बात से नाराज हैं, इस पर अंदरखाने से एक बड़ा कारण सामने आया है। आरजेडी सूत्रों के अनुसार मृत्युंजय तिवारी पार्टी के मुख्य प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव से नाराज चल रहे हैं।...