पटना, फरवरी 4 -- लालू एवं तेजस्वी यादव की पार्टी राष्ट्रीय जनता दल (RJD) में खेला शुरू हो गया है। गोपालगंज से आरजेडी के पूर्व विधायक रियाजुल हक उर्फ राजू ने बुधवार को अपने समर्थकों के साथ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाइटेड (JDU) का दामन थाम लिया। जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा की मौजूदगी में उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई गई। बता दें कि बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए को प्रचंड बहुमत मिलने के बाद से जेडीयू समेत अन्य सहयोगी दलों के नेता लगातार आरजेडी में टूट के दावे भी किए जा रहे हैं। इस बीच पूर्व विधायक रियाजुल हक के जेडीयू में जाने से लालू-तेजस्वी की पार्टी को झटका माना जा रहा है। जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने बुधवार को पटना स्थित पार्टी के प्रदेश कार्यालय में आयोजित मिलन समारोह में रियाजुल हक और उनके साथियों ...