पटना, दिसम्बर 22 -- बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाइडेट (जेडीयू) ने एक बार फिर विपक्षी पार्टी राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) में टूट का दावा किया है। जदयू प्रवक्ता नीरज कुमार ने एक बार फिर कहा कि लालू एवं तेजस्वी की राजद के विधायकों में बेचैनी हैं। उन्होंने यह भी दावा किया कि राजद के कई विधायक उनके संपर्क में हैं। इससे पहले भी नीरज ने कहा था कि लालू-तेजस्वी के 17-18 विधायक एनडीए के संपर्क में हैं। इससे सियासी पारा गर्मा गया है। जदयू के प्रदेश मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार ने सोमवार को पटना में मीडिया से बातचीत में कहा कि राजद विधायकों के अंदर काफी बेचैनी है। उन्होंने दावा किया कि राजद के सभी विधायक पार्टी नेतृत्व से खफा हैं। वे वहां से हटना चाहते हैं और हमारे संपर्क में हैं। पिछले दिनों भी नीरज कुमार ने दावा किया था कि राज...