छपरा, अगस्त 9 -- छपरा, एक संवाददाता। सारण लोकसभा क्षेत्र की पूर्व प्रत्याशी डॉ. रोहिणी आचार्य ने राजद की सांगठनिक इकाइयों और सभी 17 प्रकोष्ठों को राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के निर्देश पर तत्काल प्रभाव से भंग किए जाने के फैसले का स्वागत किया है। हालांकि उन्होंने पार्टी नेतृत्व को संगठन के पुनर्गठन को लेकर नसीहत भी दी है। डॉ. रोहिणी आचार्य के हवाले से पूर्व प्रवक्ता हरे लाल यादव ने बताया कि लालू प्रसाद यादव ने हमेशा समाज के हाशिए पर धकेले गए वर्गों के सामाजिक, आर्थिक एवं राजनीतिक उत्थान और सशक्तीकरण के लिए काम किया है। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं को भी हमेशा महत्व दिया है। रोहिणी आचार्य ने कहा कि राजद को मजबूत बनाने के लिए लालू प्रसाद यादव द्वारा स्थापित आदर्शों और संगठनात्मक सिद्धांतों का पूरी तरह पालन करना जरूरी है। उन्होंने कहा कि ज...