नई दिल्ली, अक्टूबर 24 -- राष्ट्रीय जनता दल के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के साले और पूर्व सांसद साधु यादव ने बिहार के पूर्व सीएम नीतीश कुमार के एक फैसले पर सवाल उठाया है। उन्होंने कहा है कि बिहार पुलिस में महिलाओं की बड़े पैमाने पर भर्ती करके नीतीश कुमार गलत कर गए। पुलिस में इतनी महिलाओं की भर्ती और तैनाती के कारण क्राइम कंट्रोल नहीं हो रहा है। महिलाएं खुद कमजोर होती हैं उनसे लॉ एंड ऑर्डर नहीं संभल सकता। चौराहों पर बंदूक देकर खड़ा कर देना महिलाओं का अपमान है। उन्हें ऑफिस, नर्स, शिक्षक जैसे पदों पर भर्ती किया जाना चाहिए। साधु यादव बिहार के पूर्व सीएम राबड़ी देवी के भाई हैं। साधु यादव का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वे कह रहे हैं कि महिला पुलिस से लॉ एंड ऑर्डर संभालने जैसा कठिन काम नहीं हो सकता। इस पर एक न्यूज चैनल ने उनसे...