लालू के लाल तेज प्रताप करने लगे सरकार गिरने की भविष्यवाणी, नीतीश और सम्राट को लेकर भी नया दावा किया
पटना, जुलाई 10 -- बिहार के पूर्व मंत्री एवं जनशक्ति जनता दल (JJD) के प्रमुख तेज प्रताप यादव ने नया सियासी बम फोड़ दिया है। सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए उन्होंने बिहार में एनडीए की सरकार गिरने की भविष्यवाणी की है। उन्होंने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और पूर्व सीएम नीतीश कुमार को लेकर नया दावा भी किया है। इस भविष्यवाणी से राजनीतिक गलियारे में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। तेज प्रताप, पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव एवं राबड़ी देवी के बड़े बेटे हैं। उनका यह बयान शुक्रवार को सीएम सम्राट चौधरी के आवास पर हुई एनडीए की बैठक के बाद आया, जिसमें जनता दल यूनाइटेड (JDU) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार भी शामिल हुए थे। तेज प्रताप यादव ने शुक्रवार देर शाम सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए यह भविष्यवाणी की। उन्होंने कहा, "बिहार में बहुत जल्दी सरकार गिरने वाली है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.