लालू की RJD में नेताओं का टोटा है क्या? सुनील सिंह MLC के खिलाफ खुलकर उतरीं रोहिणी
पटना, जून 8 -- बिहार में एमएलसी चुनाव को लेकर हलचल के बीच राष्ट्रीय जनता दल ने लालू-राबड़ी परिवार के पुराने वफादार सुनील सिंह को अपना उम्मीदवार बनाया है। सुनील सिंह को RJD का एमएलसी उम्मीदवार बनाए जाने पर लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्या ने बेहद कड़ी प्रतिक्रिया दी है। रोहिणी आचार्या ने यहां तक कह दिया कि उगाही और वसूली करने वाले और बहन-बेटियों के बारे में ओछी बातें करने वाले को कैसे प्रत्याशी बना दिया। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या राजद में समर्पित, और निष्ठावान कार्यकर्ताओं की कमी हो गई है। बता दें कि सुनील सिंह लालू परिवार के बेहद करीबी माने जाते हैं और राबड़ी देवी के मुंहबोले भाई भी हैं। सुनील सिंह को विधान पार्षद चुनाव में उम्मीदवार बनाए जाने और उनके द्वारा नामांकन दाखिल किए जाने के कुछ ही समय बाद रोहिणी आचार्या ने यह कड़ी प्रति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.