आदित्यपुर, जून 11 -- आदित्यपुर। लालू विचार केन्द्र के द्वारा राष्ट्रीय जनता दल सुप्रीमो, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव का 79वां जन्मदिन गुरुवार को आदित्यपुर ऑटो क्लस्टर में धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। इसके लिए तैयारियां पूरी कर ली गई है। वहीं, केन्द्र के संयोजक सह प्रदेश राजद के पूर्व महासचिव पुरेंद्र नारायण सिंह के नेतृत्व में आयोजन समिति के द्वारा कार्यक्रम स्थल पर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया गया और आवश्यक निर्देश भी दिया। इस अवसर पर सिद्धनाथ सिंह यादव, उदित यादव, देव प्रकाश, संतोष सिंह यादव, अवधेश कुमार, सोनू पासवान आदि उपस्थित थे। यह भी पढ़ें- राजद आज मनाएगा लालू प्रसाद यादव का जन्मदिन

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...