नई दिल्ली, जुलाई 4 -- Lalu Yadav Rabri Devi Security: बिहार सरकार ने पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद और राबड़ी देवी को जेड श्रेणी की सुरक्षा देने का निर्णय लिया है। हालांकि, शुक्रवार की देर रात तक इसकी अधिसूचना जारी नहीं हो सकी थी। अपुष्ट खबरों के अनुसार लालू प्रसाद और राबड़ी देवी को जेड श्रेणी की सुरक्षा मिली है। इस मामले में गृह मंत्रालय की ओर से कोई पत्र खबर लिखे जाने तक जारी नहीं किया गया था। दोनों की सुरक्षा और आवास पर भारी सियासत के बीच सम्राट चौधरी की सरकार ने यह कदम उठाया है। इससे पहले बीते माह चार जून को दोनों को मिली जेड प्लस सुरक्षा हटाते हुए पूर्व मुख्यमंत्री के नाते एसएसजी की सुरक्षा दी गई थी। इस वजह से दाेनों ने अपनी सुरक्षा को वापस कर दिया था। इसको लेकर काफी राजनीति भी हुई। राजद ने इसे लालू परिवार से बदला लेने की कार्रवाई बता...