बलरामपुर, अप्रैल 20 -- उतरौला,(बलरामपुर) संवाददाता। बलरामपुर जिले के उतरौला तहसील के ग्राम चिचूडी सहनिया के मजरा लालूडीह में सोमवार दोपहर लगी भीषण आग ने एक परिवार को भारी नुकसान पहुंचा दिया। गांव निवासी चौधरी ताज़ाम्मुल हुसैन के घर अचानक भड़की आग ने तेज गर्म हवाओं के चलने से कुछ ही देर में विकराल रूप ले गई। देखते ही देखते अग्निकांड में 40 बकरियां जिंदा जल गई। घर में रखा लगभग 250 ट्राली भूसा भी जलकर खाक होने की बात कही जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि सोमवार दोपहर करीब दो बजे चौधरी ताज़ाम्मुल हुसैन के घर से आग की लपटें उठनी शुरू हुईं। यह भी पढ़ें- अग्निकांड में 40 घर जलकर हुए खाक, हाहाकार देखते ही देखते घर के पास रखा करीब 250 ट्रॉली भूसा जलकर राख हो गया। वहीं आग की चपेट में आने से मौके पर बंधी लगभग 40 बकरियां जिंदा जल गई। चौधरी ताज...