भागलपुर, मई 5 -- सबौर संवाददाता। लोदीपुर थाना क्षेत्र के लालूचक कुमार टोली से एक दुकानदार का 25 हजार नगदी चोरी करने का मामला प्रकाश में आया है। इसको लेकर सोमवार को दुकानदार किशोर को पकड़ कर साथ थाना लाकर पुलिस से शिकायत की है। किशोर के  परिजन ईशाकचक में किराए के मकान में रहता है। किशोर का पिता नशे की हालत में थाने में आकर गाली-गलौज और हंगामा करने लगा जहां पुलिस ने उसे पकड़कर ब्रेथ एनालाइजर से जांच करवाई जिसमें नशा की पुष्टि हुई। इस संबंध में लोदीपुर थाना पुलिस ने बताया कि मामले की जांच कार्रवाई की जा रही है। यह भी पढ़ें- लोदीपुर थाना के लालूचक में घर के बाहर से बाइक चोरी थाने में शिकायत

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...