भागलपुर, अप्रैल 22 -- भागलपुर, मुख्य संवाददाता। लालूचक अंगारी क्षेत्र के ट्रांसफार्मर में सोमवार रात अचानक एक जोरदार आवाज के साथ आग लग गई। जिससे 66 घरों में बिजली आपूर्ति ठप हो गई। सबौर प्रखंड की लोदीपुर पंचायत स्थित यह क्षेत्र शहरी और ग्रामीण इलाके की सीमा पर स्थित है। यहां एक सौ केवी का ट्रांसफार्मर लगा हुआ है, जो अक्सर जलने और खराब होने की समस्या से जूझता है। इस क्षेत्र में बिजली की समस्या कोई नई बात नहीं है। स्थानीय निवासियों के अनुसार, ट्रांसफार्मर का बार-बार जलना और खराब होना एक सामान्य घटना है। अक्सर बिजली तार टूटकर गिरने की समस्या भी उत्पन्न हो जाती है, जिससे लोग परेशान रहते हैं। यह भी पढ़ें- लाइन मुहल्ले में 48 घंटे से बिजली गुल, भीषण गर्मी से लोग बेहाल यह समस्या इतनी गंभीर है कि हर तीन-चार महीने में यह घटनाएं होती रहती हैं। इसके...