अल्मोड़ा, मई 4 -- गणेश जोशी, चौखुटिया। ब्लॉक के दूरस्थ ग्राम पंचायत लालुरी कनोली में पिछले तीन दिनों से बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप है। इससे ग्रामीणों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों के मुताबिक समस्या को लेकर ऊर्जा उपकेंद्र मासी में शिकायत दर्ज कराई गई, लेकिन वहां से लाइनमैन और जूनियर इंजीनियर से संपर्क करने को कहा गया। लाइनमैन का मोबाइल स्विच ऑफ आ रहा है, जबकि जेई से बात होने पर उन्होंने जानकारी लेकर बताने की बात कही। अब तक कोई समाधान नहीं हुआ। ग्राम प्रधान विपिन चन्द्र शर्मा ने बताया कि गांव जंगलों के बीच स्थित है, जहां अंधेरी रातों में बिना बिजली के रहना काफी जोखिम भरा है। यह भी पढ़ें- मासी के 50 गांव के लोग 24 घंटे तक बिजली को तरसे उन्होंने प्रशासन से शीघ्र बिजली आपूर्ति बहाल कराने की मांग की है, ताकि ग्रामीणों को राहत म...