बाराबंकी, मई 2 -- हैदरगढ़। संगठित गिरोह बनाकर जनपद में चोरी व नकबजनी की वारदातों को अंजाम देते आ रहे सरगना व सदस्य के विरुद्ध कोतवाली पुलिस ने गैंगस्टर की कार्रवाई की है। कोतवाल अनिल कुमार पांडेय ने बताया कि चेकिंग अभियान के दौरान उन्हें आम अवाम से मालूम हुआ कि पड़ोसी जनपद रायबरेली के थाना शिवगढ़ का लाली उर्फ लालजीत उर्फ सुमिरन पुत्र त्रिभुवन गैंग का सरगना है। इस गिरोह का सक्रिय सदस्य थाना हैदरगढ़ के रामबक्स का पुरवा मजरे रौली निवासी अरुण कुमार पुत्र राम अवतार के साथ आर्थिक,भौतिक व बुनियादी लाभ के अपराध करता रहता है। यह भी पढ़ें- बदमाश की हिस्ट्रीशीट खोली

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...