लाली जराटोली मिशन स्टेशन अब स्वतंत्र पल्ली, फादर प्रसन्न तिर्की नए पुरोहित
रांची, जून 5 -- रांची, वरीय संवाददाता। नामकुम स्थित लाली, जराटोली के मिशन स्टेशन को आर्च बिशप विंसेंट आइंद ने स्वतंत्र पल्ली का दर्जा दिया है। शुक्रवार को धन्यवादी मिस्सा अनुष्ठान की विधि पूर्ण की गई। आर्च बिशप और विकार जनरल फादर आनंद डेविड खलखो के आगमन पर पल्ली वासियों ने पारंपरिक रूप से उनका स्वागत किया। इस दौरान आधिकारिक डिक्री को पल्ली वासियों के सामने पढ़कर सुनाया गया और फादर प्रसन्न तिर्की को नव घोषित पल्ली का पुरोहित नियुक्त किया गया। आर्च बिशप ने कहा कि आज संत जोसेफ कैथोलिक चर्च के विश्वासियों व रांची कैथोलिक महाधर्मप्रांत के लोगों के लिए आनंद का दिन है, क्योंकि आज एक नई पल्ली की घोषणा हुई है। उन्होंने पल्ली वासियों को प्रेरित करते हुए कहा, अब आप लोगों की जिम्मेदारी और बढ़ गई है। आप सभी आदर्श जीवन जिएं और दूसरों के सामने भी ख्रीस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.