मुरादाबाद, मार्च 3 -- काफी समय बाद मुरादाबाद में ग्रहण देखने का मौका आया तो लोग भी उत्साहित रहे। उन्होंने सुबह से ही चंद्र ग्रहण देखने की तैयारियां कीं। किसी ने छत पर बड़ी परात में पानी भर कर रख लिया तो किसी ने नदी किनारे डेरा जमा लिया। कुछ ने काले चश्मे से भी ग्रहण देखने का प्रयास किया। यहां अंतिम समय में दिखाई देना था इसी लिए लोगों में कुछ बैचेनी भी रहीं कि वह चंद्र ग्रहण देखभी पाएंगे या नहीं। लाइन पार निवासिनी ज्योतिषाचार्य वृंदा शर्मा एवं आरपीएफ मंदिर के पुजारी एवं ज्योतिषाचार्य केशव दत्त जोशी ने बताया यहां चंद्र ग्रहण अंतिम समय में ही मात्र 48 मिनट ही नजर आया। उन्होंने बताया यहां चंद्रमा 5.59 मिनट पर उदय हुआ और 6.47 बजे ग्रहण समाप्त हो गया। इन अंतिम 48 मिनट में यहां चंद्रमा ग्रहण के दौरान हलकी लाली के रूप में नजर आया। बारीकी से देखने...