रांची, अप्रैल 9 -- रांची। लाला लाजपत राय बाल मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल, पुंदाग में गुरुवार को प्रेप के विद्यार्थियों का ग्रेजुएशन डे तथा प्री नर्सरी से 9वीं तथा 11वीं तक के छात्रों के लिए अवॉर्ड समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि मेयर रोशनी खलखो, पंजाबी हिन्दू बिरादरी के अध्यक्ष सुधीर उग्गल, महासचिव राजेश मेहरा, विद्यालय के मानद सचिव रवि पराशर, प्राचार्य शैलेन्द्र कुमार ने विद्यार्थियों को सम्मानित किया। मुख्य आकर्षण ग्रेजुएशन सर्टिफिकेट का वितरण रहा, जहां छोटे-छोटे ग्रेजुएट्स अपने गाउन और कैप में बेहद आकर्षक लग रहे थे। बच्चों ने गर्व के साथ अपने प्रमाणपत्र प्राप्त किए और इस महत्वपूर्ण उपलब्धि को सेलिब्रेट किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.