लखनऊ, दिसम्बर 2 -- नगर निगम का लाला लाजपत राय वार्ड के आखिलापुर क्षेत्र में पोर्टेबल कम्पैक्टर ट्रांसफर स्टेशन शुरू हो गया। इसका उद्घाटन मंगलवार को प्रदेश के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना ने किया। इस मौके पर महापौर सुषमा खर्कवाल भी मौजूद रहीं। इस सुविधा के शुरू होने से क्षेत्र में कचरा प्रबंधन व्यवस्था पहले से अधिक वैज्ञानिक, नियंत्रित और पर्यावरण अनुकूल होने की उम्मीद है। इस अवसर पर विधायक डॉ. नीरज बोरा, पार्षद राघव राम तिवारी, अपर नगर आयुक्त नम्रता सिंह, डॉ. अरविंद कुमार राव, जोन 3 के जोनल अधिकारी आकाश कुमार भी मौजूद रहे। महापौर ने बताया कि लखनऊ नगर निगम ने पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप मॉडल के तहत लखनऊ स्वच्छता अभियान को पांच जोनों, ज़ोन 01, 03, 04, 06 और 07 में कचरा प्रबंधन तथा सफाई व्यवस्था के संचालन का अनुबंध प्रदान किया है...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.