प्रयागराज, नवम्बर 17 -- लोक सेवक मंडल की ओर से लाला लाजपत राय की 97वीं पुण्यतिथि सोमवार को बैंक रोड में मनाई गई। राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार चोपड़ा ने कहा कि लाजपत राय एक दूरदर्शी और प्रखर रणनीतिकार थे। उन्होंने देश के सामाजिक, आर्थिक और शैक्षिक समस्याओं के समाधान के लिए राष्ट्र सेवी युवाओं को तैयार करने के लिए लोक सेवक मंडल की स्थापना की। लाजपत राय का देश के स्वदेशी आंदोलन, स्वराज और सत्याग्रह की भूमिका निभाने में महत्वपूर्ण योगदान रहा। लाजपत राय के बलिदान से प्रेरित होकर आजादी की लड़ाई के लिए युवाओं का बलिदानी जत्था तैयार हुआ। इसमें सरदार भगत सिंह, सुखदेव, राजगुरु, राजेन्द्र लहड़ी, रोशन सिंह व चंद्रशेखर आजाद ने देश की आजादी के लिए प्राण न्योछावर कर दिया। वरिष्ठ पार्षद आनंद घिल्डियाल और पूर्व पार्षद कमलेश ने विचार व्यक्त किए। इस मौके पर ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.