शाहजहांपुर, जनवरी 30 -- शाहजहांपुर। पंजाबी सिख समाज सेवा संगठन ने बिजलीपुरा स्थित कार्यालय पर स्वतंत्रता सेनानी लाला लाजपत राय की जयंती मनाई। कार्यक्रम में उनके संघर्ष और योगदान को याद किया गया। संगठन अध्यक्ष राजू बग्गा ने कहा कि लाला लाजपत राय स्वतंत्रता आंदोलन के प्रमुख नेताओं में रहे और लाल-बाल-पाल की त्रयी के अहम स्तंभ थे। इस अवसर पर पंजाब नेशनल बैंक की स्थापना, आर्य समाज से जुड़े उनके कार्यों और ब्रिटिश शासन के विरोध में दिए गए बलिदान पर भी चर्चा हुई। कार्यक्रम में सुमित शुक्ला, प्रखर शर्मा, निखिल यादव, शुभम वाल्मीकि, शोएब अंसारी और सर्वेश सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.