चतरा, अगस्त 5 -- चतरा, संवाददाता। जितनी मोड़ स्थित लाला प्रीतम बीएड कॉलेज एवं लाला प्रसाद डिग्री इवनिंग कॉलेज चतरा के तत्वाधान में बी.एड सत्र 2025 27 के प्रशिक्षु शिक्षक शिक्षिकाओं के द्वारा दिशोम गुरु शिबू सोरेन की प्रथम पुण्यतिथि मनाई गई। इस दौरान उनके क्रियाकलापों को प्रशिक्षु अध्यापिका रूबी कुमारी के निर्देशन में दीपशिखा, नीतू कुमारी, मोनिका, यदुवंशी एवं गौतम कुमार व सरदार करनजीत सिंह ने श्वेत-श्यामपट पर आदिवासियों के लिए किए गए संघर्ष के रूप में स्थापित हो चुके दिशोम गुरु के वंदनीय व अकल्पनीय जीवंत तस्वीर को मूर्त रूप देकर सामूहिक रूप से श्रद्धांजलि अर्पित किए। इस श्रद्धांजलि सभा में संस्थान के सचिव लाला प्रसाद साहू ने उपस्थित छात्र-छात्राओं एवं प्रशिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि झारखंड ही नहीं अपितु मध्य भारत के जंगलों पहाड़ों पठा...