गिरडीह, मार्च 19 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। वार्ड नंबर 20 के नागरिकों ने निगम के उपनगर आयुक्त को ज्ञापन देकर बक्सीडीह लाला टोला मार्ग को अतिक्रमण से मुक्त कराने की मांग की है। विकास कुमार, वासुदेव प्रसाद, चंदन कुमार सिन्हा, राकेश राज, अमन कुमार सिन्हा, श्याम मोहन सिन्हा, रुपेश राज, साकेत सिन्हा आदि ने कहा कि चैताडीह होते हुए माथाडीह में मुख्य सड़क से जो बक्सीडीह के लिए रास्ता जाता है, वह 30 फीट चौड़ा था। जिसे दोनों ओर से अतिक्रमण कर लिया गया है। अब सड़क 15 फीट से भी कम बन गई है। जिसके कारण लोगों को आने-जाने में परेशानी होती है। यही नहीं आने-जानेवाले लोगों को दुर्घटना का सामना करना पड़ता है। रास्ता संकरा होने से इस मार्ग पर जाम की समस्या उत्पन्न होती है। कहा कि यह मार्ग आठ से दस गांवों से भी कनेक्टेड हैं। इन गांवों को भी आगमन में परेशानी होती ...