मुंगेर, अप्रैल 5 -- मुंगेर, निज प्रतिनिधि। शहर के चंदन बाग स्थित पत्रकार रहे स्व. लाला जगत ज्योति प्रसाद की 28 वीं पुण्यतिथि शनिवार को मनायी गयी। कार्यक्रम की अध्यक्षता कवि विजेता मुद्गलपुरी ने की। मुख्य अतिथि प्रो. रामबरन सिंह ने उन्हें पत्रकारिता जगत का ध्रुव तारा बताया। पुण्यतिथि समारोह का संचालन मुख्य वक्ता मधुसूदन आत्मीय कर रहे थे। स्मृति समारोह का उद्घाटन अतिथि एवं उनके पुत्र विधुशेखर सिंहा, सुधांशु शेखर सिंह आदि ने किया। प्रो. रामबरन सिंह ने कहा कि उन्होंने समाज को रचनात्मक दिशा दी है। सत्य कहना और अहिंसा लाला जी का आदर्श रहा। विशिष्ट अतिथि रजनीश रंजन ने लालाजी के आदर्श को अपनाने की जरूरत बतायी। राणा गौरी शंकर सिंह ने बताया की लाला जी पत्रकारिता के प्रति ऐसे समर्पित व्यक्ति रहे जिससे पत्रकारों को नसीहत लेने की जरूरत है। मधुसूदन आत्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.