लाला छापर लूटकांड : डबल मिश्र हत्याकांड में प्राथमिकी दर्ज
गोपालगंज, अप्रैल 26 -- भोरे, एक संवाददाता। स्थानीय थाने के लाला छापर बाजार में शुक्रवार को ज्वेलरी दुकान में लूट की कोशिश के बाद भाग रहे अपराधियों को रोकने की कोशिश के दौरान अपराधियों की गोली से मारे गए सिसई टोला मठिया के डबल मिश्र हत्याकांड में आखिरकार प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मृतक के भाई दीनानाथ मिश्र ने भोरे थाने में आवेदन देकर नामजद प्राथमिकी कराई है। जिसमें है कि शुक्रवार को लाला छापर बाजार स्थित ज्वेलरी दुकान में अपराधियों ने लूटपाट और फायरिंग की। घटना के बाद अपराधी भागने लगे। इसी दौरान डबल मिश्र समेत अन्य लोगों ने उन्हें रोकने का प्रयास किया, लेकिन भाग रहे अपराधियों में शामिल सीवान जिले के मैरवा थाने के छोटकी बभनौली गांव के शत्रुघ्न राम ने उसके सीने में गोली मार दी, जिससे उनकी मौत हो गई। यह भी पढ़ें- ज्वेलरी दुकान लूटकांड में पा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.