गंगापार, मार्च 23 -- लालापुर थाना क्षेत्र के गोइसरा गांव में सोमवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब सड़क किनारे स्थित करीब पांच बीघे में फैले सरपत की झाड़ में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी विकराल थी कि उसकी लपटें देख आसपास के गांव गोइसरा और इछौरा गांव के ग्रामीण और किसान दहशत में आ गये। आग की बढ़ती लपटों को देख किसानों को अपनी तैयार फसलों और नजदीकी घरों के जलने का डर सताने लगा। सूचना मिलते ही लालापुर थानाध्यक्ष अनुभव सिंह सक्रिय हुए और तुरंत दमकल विभाग को इसकी जानकारी दी। मौके पर पहुँचे दमकल कर्मियों और पुलिस बल ने कड़ी मशक्कत के बाद दोपहर तक आग पर पूरी तरह काबू पा लिया। राहत की बात यह रही कि इस अग्निकांड में किसी भी प्रकार की जनहानि या जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है। समय रहते आग पर नियंत्रण पा लेने से एक बड़ा हादसा टल गया और आसपास की फस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.