गंगापार, अप्रैल 25 -- लालापुर/ बसहरा, हिन्दुस्तान संवाद। लालापुर थाने में शनिवार को आयोजित समाधान दिवस में एसडीएम बारा ने राजस्व से जुड़े तीन मामले निस्तारित किए।एसडीएम बारा गणेश कन्नौजिया ने बताया समाधान दिवस में कुल तीन राजस्व से जुडी शिकायतें आईं थीं जिन्हें गंभीरता से लेते हुए राजस्व और पुलिसकर्मियों के सहयोग से मौके पर जाकर निस्तारित किया गया। इस बीच एसओ लालापुर अनुभव सिंह, राजस्व निरीक्षक विजय कांत पांडेय, लेखपाल मिथिलेश मिश्र, शत्रुघ्न परिहार, विनय कुमार सहित कई लोग मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- चार में एक शिकायतों का मौके पर निस्तारण

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...