गंगापार, मार्च 26 -- क्षेत्र के लालापुर स्थित इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप पर गुरुवार को ईंधन के लिए भारी अफरातफरी का माहौल देखने को मिला। आलम यह था कि डीजल और पेट्रोल लेने के लिए लोग चिलचिलाती धूप में घंटों अपनी बारी का इंतजार करने को मजबूर थे। पेट्रोल पंप पर सुबह से ही वाहनों की लंबी लाइनें लग गईं। उपभोक्ताओं का आरोप है कि उन्हें घंटों लाइन में खड़ा रहना पड़ रहा है, जिससे उनके दैनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं। दोपहर की तेज धूप के बीच खड़े बुजुर्गों और युवाओं के लिए स्थिति काफी कष्टदायक बनी रही। पंप परिसर में छाया की समुचित व्यवस्था न होने के कारण लोगों में आक्रोश देखा गया।भीड़ बढ़ने के कारण स्थानीय लोगों में ईंधन की संभावित किल्लत को देख सूचना पर लालापुर पुलिस भी पहुंच गई और लोगों को कतार बद्ध करवाकर ईंधन दिलाने का प्रयास किया ।
हिंदी हिन्दुस्तान ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.