लालापुर में आंधी से गिरा हाइटेंशन टावर, हादसा टला
गंगापार, मई 29 -- यमुनापार क्षेत्र के बारा तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत लालापुर-भटपुरा में शुक्रवार की रात आई तेज आंधी, तूफान और बारिश ने भारी तबाही मचाई। क्षेत्र स्थित मनकामेश्वर मंदिर के पास लगभग तीन सौ मीटर दूरी पर पीपीजीसीएल (प्रयागराज पावर जनरेशन कंपनी लिमिटेड) एनटीपीसी लोहगरा परियोजना से संबंधित हाईटेंशन विद्युत लाइन का एक लोहे का टावर अचानक झुककर लगभग धराशायी हो गया, जबकि आसपास के दो से तीन अन्य टावर भी बुरी तरह टेढ़े हो गए। स्थानीय लोगों के अनुसार आंधी की रफ्तार इतनी तेज थी कि मजबूत लोहे से निर्मित और गहरी नींव में स्थापित विद्युत टावर भी उसका दबाव नहीं झेल सका। टावरों की हालत देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि तूफान कितना भयावह रहा होगा। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया और लोग बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गए। ग्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.