लालापुरवा में घर के बाहर सो रहे युवक पर वन्यजीव का हमला
लखीमपुरखीरी, मई 26 -- उत्तर निघासन रेंज के लालापुरवा गांव के युवक पर किसी जंगली जानवर ने रात में हमला कर दिया। युवक गर्मी की वजह से घर के बाहर चारपाई डालकर सो रहा था। हमले में उसका हाथ जख्मी हो गया। युवक ने हमला करने वाला जानवर तेंदुआ बताया। उधर रेंजर ने तेंदुआ होने से इंकार किया है। लालापुरवा निवासी छोटू का घर गांव के बाहर उत्तर बना है। सोमवार रात वह अपने घर के बाहर चारपाई डालकर लेटा था। रात करीब नौ बजे उस पर किसी जानवर ने हमला कर दिया। छोटू के शेर, शेर बोलते हुए चिल्लाने पर आसपास के तमाम लोग पहुंच गए लेकिन वहां कोई जानवर नहीं दिखा। छोटू के बाएं हाथ की हथेली के पास खरोंच जैसे निशान बने थे। बेलरायां के एक निजी डॉक्टर के यहां उसकी मरहम-पट्टी कर दी गई। इस बाबत क्षेत्रीय वनाधिकारी भूपेंद्र सिंह ने बताया कि इधर तेंदुआ होने की कोई सूचना अभी तक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.