लालवाला प्रकरण में डीएम-एसएसपी पहुंचे गांव और अस्पताल, जांच कमेटी गठित
सहारनपुर, मई 12 -- सहारनपुर/देवबंद, संवाददाता। देवबंद कोतवाली क्षेत्र के गांव लालवाला में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुए खूनी संघर्ष के बाद जिला प्रशासन और पुलिस पूरी तरह सतर्क हो गई है। सोमवार को जिलाधिकारी अरविंद कुमार चौहान और एसएसपी अभिनंदन सिंह ने पहले जिला अस्पताल पहुंचकर घायलों का हाल जाना और बाद में गांव पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान घायलों के इलाज में कथित लापरवाही सामने आने पर जिला अस्पताल के तीन इमरजेंसी मेडिकल अधिकारियों को नोटिस जारी कर तीन दिन में जवाब मांगा गया है। गौरतलब है कि नौ मई को लालवाला गांव में करीब दो बीघा जमीन के स्वामित्व को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए थे। विवाद इतना बढ़ा कि दोनों ओर से जमकर मारपीट हुई, जिसमें कई लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। रविवार को नगीना सा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.