सहारनपुर, मई 20 -- देवबंद, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के गांव लालवाला में भूमि स्वामित्व को लेकर हुए प्रकरण में उत्तर प्रदेश राज्य अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति आयोग के सदस्य महिपाल वाल्मीकि देवबंद पहुंचे। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों के साथ बैठक कर प्रकरण और अब तक की गई कार्रवाई की जानकारी प्राप्त की। पीडब्ल्यूडी गैस्ट में मंगलवार को एससीएसटी आयोग के सदस्य महिपाल वाल्मीकि ने एसडीएम युवराज सिंह और सीओ अभितेष सिंह से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने बीती नौ मई को लालवाला गांव में हुए भूमि विवाद की जानकारी ली। इसके साथ ही उन्होंने प्रकरण में अब तक की गई कार्रवाई के बारे में भी जाना। यह भी पढ़ें- अनुसूचित जाति आयोग के सदस्य ने सुनी सफाई कर्मचारियों व लोगों की समस्याएं उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि राजस्व एवं चकबंदी अभिलेखों के...