सहारनपुर, मई 9 -- सहारनपुर। कोतवाली देवबंद क्षेत्र के गांव लालवाला में जमीन विवाद को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। विवाद बढ़ने पर दोनों पक्षों के बीच पथराव हो गया। इस दौरान दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर फायरिंग करने का भी आरोप लगाया, जिससे गांव में तनावपूर्ण माहौल बन गया। घटना की सूचना मिलते ही एसडीएम युवराज सिंह और सीओ अभिटेश सिंह भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने गांव में स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पीएसी समेत कोतवाली क्षेत्र की कई चौकियों का फोर्स तैनात कर दिया। बताया जा रहा है कि जमीन विवाद को लेकर नरेश पक्ष ने बीती 4 अप्रैल को सम्पूर्ण समाधान दिवस में तहरीर देकर समाधान की मांग की थी। इसके बावजूद विवाद शांत नहीं हो सका। जानकारी के अनुसार, बीती रात भीम आर्मी के पदाधिकारी भी नरेश पक्ष के समर्थन में गांव पहुंचे थे, जिसके ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.